प्रिय मित्रों आप को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाये .....बीते हुए वर्ष २००९ को हम विदा करते है एवं उसे धन्यवाद देते है की उसने जो मीठे - कडवे अनुभव हमारी जिंदिगी में दिए है वो सदैव हमारी भावी जिंदिगी में काम आयेंगे...यह समय ना कभी किसी के लिए रुका है ना ही रुकेगा ... नया फिर पुराना होगा .... जो आया है वो जायेगा भी बस कुछ एक नियत समय पर जायेंगे और कुछ असमय ... तो आज हम उन्हें भी याद करेंगे जो बीते वर्ष में हमे असमय छोड़ कर चले गए है ... उनका सहयोग उनका प्यार उनका विश्वास हम ज़रूर अपने साथ रखेंगे और उनकी यादो को पलकों पर रखते हुए हम प्रवेश करेंगे २०१० में...
नयी उमंग, नया विश्वास ,नयी रोशनी, कुछ नए संकल्प एक नयी ताजगी , बड़ो का आशीर्वाद दोस्तों का साथ अपनों का प्यार ..... के साथ शुरू हो हम सभी का नव वर्ष २०१० जो ना ख़तम हो २ जनवरी २०१० को इसी कामना के साथ पुनः नव वर्ष मंगलमय .....
अमित ......
No comments:
Post a Comment