Search This Blog

Wednesday, 26 January 2011

चलो अब सो जाए ...

चलो अब सो जाए .
काफी देर हो चुकी है ... चलो अब सो जाए .. २६ जनवरी की छुट्टी में भी चैन नहीं रहा ...  ऐसे  लोगो के बीच में रहते रहते निकम्मों की फ़ौज खड़ी हो गयी है .. चारो तरफ लुटेरो की भीड़ में भारत माता घिरी हुई है . नंगो भूखो का खाना छीन कर करोडपतियो की संख्या बढ़ रही है ... भ्रष्टाचार की काली कमाई से जीवन के ६० -७० साल जीने वाले पागल इंसान ने अपनी  आगे की पीढ़ी को सोने की थाली में क्या परोस कर रखा है उसे लिखते हुए तो मुझे भी शर्म आती है . 
आज का दिन बीतने लगेगा और गुज़रते  वक़्त की तरह हम उन अनेको वीर जवानों देशभक्तों की शहादत को भी भूल जायेंगे जिनकी कुर्बानी पर हम महल खड़ा करके  जी रहे है 
यही दस्तूर है और यही है  आज की पीढ़ी है; दिल तो सबको दिया है पर उसका उपयोग सिर्फ़ अपनी जानेमन के लिए ही करना है ... 
हंसी आती है ऐसे के जवानों पर जिनके कंधे भरी जवानी में ही झुक गए है .गांधी जी जैसे महान देश भक्त को चुटकुले में स्थान देती है यह पीढ़ी इन्हें शर्म आंनी  चाहिए पर यहाँ तो बत्त्मिजो का सैलाब है इन्हें तो आधुनिकता का सही मायने भी नहीं पता है ... कमर से नीचे सरकती जींस और उससे झलकती है उनकी आधुनिकता ...
ज्यादा क्या लिखूं अपने दिल में हर पल देश प्रेम के दिए को जलाए रखता हूँ और हर भारत वासी को एक परिवार के हिस्से के रूप में देखता हूँ .यह तो नहीं पता है की किसने कहा था पर जिसने भी कहा था " की अगर हम अपने आप को सुधार ले / परिवर्तित कर ले तो दुनिया से एक मूर्ख कम हो जाएगा "  बिलकुल उंदा कहा था .
देश की आजादी के शूरवीरो को मेरा सत सत नमन ...
हमारे देश के चारो तरफ खुशहाली हो सभी स्वस्थ्य रहे .. सभी प्रेम भाव से रहे इसी शुभकामना के साथ 
जय हिंद ...
जय भारत माता की ...

No comments:

Post a Comment